फोटो नंबर-22नारनौल में भगवान सूर्य नारायण का डोला निकालते विभिन्न संस्थाओं के लोग।
नारनौल। शहर के मोहल्ला फ्रांसखाना स्थित भगवान सूर्य नारायण के मंदिर से बुधवार को भगवान सूर्य नारायण का डोला निकाला गया।
डोला शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर, मानक चौक, आजाद चौक, किलारोड व बहरोड रोड होते हुए सोभा सागर तालाब पर पहुंची। हितेंद्र बोहरा ने बताया कि भगवान सूर्य नारायण व ठाकुरजी का डोला साल में दो बार शहर के अंदर निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि आज जल-झूलनी एकादशी के बाद अब डोला दशहरा पर्व निकाला जाएगा। इस मौके पर चंद्र स्वरूप शर्मा, सनातन धर्म सभा से गोपाल शरण गर्ग, गौड़ सभा के प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट, कृष्ण कुमार शर्मा, विजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।