नारनौल। नागरिक अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टरों ने सुबह नौ से 11 बजे तक दो घंटे हड़ताल की। जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रही। हालांकि आयुर्वेद डॉक्टरों व एनएचएम के तहत लगे डॉक्टरों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। सिविल मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर सीधी एसएमओ की भर्ती को लेकर हड़ताल की गई है।
विज्ञापन
डाक्टर अनुज यादव ने बताया कि उन्होंने दो मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल की है। उन्होंने कहा कि कुछ समय से एसएमओ की भर्ती नहीं हुई थी लेकिन सरकार अब फिर से एसएमओ की डायरेक्ट भर्ती कर रही है।
सूबे सिंह, बीरसिंह, ओमप्रकाश और प्रवीण ने बताया कि वह सुबह नौ बजे डाक्टरों को दिखाने के लिए नागरिक अस्पताल आ गए थे, लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल की वजह से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
वर्जन:
मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी। हड़ताल के दौरान आयुर्वेद व एनएचएम के चिकित्सक ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। -डॉ. विजय डबास, उप चिकित्सा अधीक्षक, नारनौल