फोटो संख्या:-76 हकेंवि में समझौता ज्ञापन हस्तांतरित करते हुए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व हिमा
महेंद्रगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में मंगलवार को चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और प्रदर्शन किया। चिकित्सकों का आरोप है कि सरकार उनकी अनदेखी कर बाहरी व्यक्तियों को उच्च पदों नियुक्ति दे रही है।
प्रदर्शन के दौरान सुबह आधे घंटे तक ओपीडी भी बंद रखी गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि सरकार की ओर से प्रदेश में सभी नागरिक अस्पताल में रिक्त पदों पर एसएमओ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आरएमओ डाॅ. अभिषेक सैनी ने बताया कि सरकार पांच साल तक काम कर चुके चिकित्सकों से आवेदन मांग रही है।
इसमें निजी अस्पताल में काम किया हुआ चिकित्सक भी आवेदन कर सकता है जबकि अस्पताल में तैनात कर्मचारी 20 साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। उनको उन्हें पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। चिकित्सकों ने इसका विरोध किया और सरकार से भर्ती प्रक्रिया वापस लेने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार से बाहरी व्यक्तियों के बजाय अच्छा काम कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नत कर रिक्त पदों पर भर्ती करने की मांग उठाई जा रही है। साथ ही सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. अजय कक्कड़, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. बाबूलाल यादव, डॉ. राहुल, डॉ. संदीप यादव, डॉ. मोना आदि शामिल हुए।
-