फोटो 26 बेटी का बनवारा घोड़ी पर निकालते। स्वय
मंडी अटेली। क्षेत्र के गांव गणियार में एक बेटी का बनवारा घोड़ी पर निकाला गया। लड़की के चाचा सतीश यादव ने बताया कि बेटी डाॅ. भारती यादव को एमबीबीस के बाद एमडी करवा कर उसके विवाह पर परिवार ने खूब खुशियां मनाई गई। बेटी के विवाह परिवार ने दहेज रहित किया। विवाह में बेटी को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व विधायक सीताराम यादव, मनीष मितल, विकास चेयरमैन व नरेंद्र सरपंच समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। संवाद