महेंद्रगढ़, नारनौल। हरियाणा सरकार के बजट से चिकित्सक हो या शिक्षक, सभी को आय कर में छूट की उम्मीद है। उनका कहना है कि मध्यमवर्गीय परिवारों की आय सरकार की तय सीमा से कुछ हद तक ज्यादा होती है।
इसके चलते उनको प्रति पांच लाख आय पर कर चुकाना पड़ता है। इसमें सरकार को ढील देनी चाहिए और प्रदेश के बजट में मध्यमवर्गीय फैमिली को कर से राहत देनी चाहिए। इसी तरह नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी वेतन बढ़ोतरी की आस है।
चिकित्सकों से बातचीत
सरकार की ओर से चिकित्सकों के लिए आय में कर की सीमा बढ़ानी चाहिए। वर्तमान में 12 लाख से अधिक आय पर कर लगता है लेकिन इसमें प्रति 5 लाख पर कर अदा करना पड़ता है। पिछले साल सरकार ने कर के लिए आय सीमा 12 लाख निर्धारित की थी और इस बार भी इसमें सुधार होने की उम्मीद है।
-डॉ. रविंद्र कुमार, महेंद्रगढ़।
-
चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ के वेतन-भत्तों में वृद्धि के लिए योजना को बजट में शामिल किया जाना चाहिए। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य उपकरण की उपलब्धता की योजना को भी बजट में शामिल किया जाना चाहिए।
-डॉ. विजय डबास, उप-चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
-
शिक्षकों से बातचीत
अगर शिक्षा का बजट बढ़ाया जाए तो युवाओं को अच्छी व सस्ती शिक्षा मिल सकती है। जिले में उच्च स्तर के संस्थान खुलने की उम्मीद है ताकि युवाओं को दूर तक सफर न करना पड़े और गृह जिले में ही अच्छी सुविधाएं मिल सकें। इस पर सरकार को विचार करना चाहिए।
-विजय यादव, प्रोफेसर, महेंद्रगढ़
शिक्षकों के प्रशिक्षण और विकास के लिए कार्यशालाएं, सेमिनार कार्यक्रमों के आयोजन हो। वहीं कॉलेज व स्कूलों में पुस्तकें, कंप्यूटर, प्रयोगशाला उपकरण, नए भवन, कक्षा व खेल के मैदान जैसी सुविधाओं को बजट में शामिल किया जाना चाहिए। -डॉ. राजवीर सिंह, प्राचार्य, पीजी कॉलेज, नारनौल।
फोटो संख्या:62 रविंद्र कुमार
फोटो संख्या:62 रविंद्र कुमार
फोटो संख्या:62 रविंद्र कुमार