महेंद्रगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालड़ा बास में स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक मंगलवार हुई। स्वास्थ्य कर्मचारियों को रिकाॅर्ड के सही रखरखाव, संस्थानों को सुंदर बनाए रखना, स्वास्थ्य संस्थान में सभी रूम में पोस्टर उचित एवं सही तरीके से लगाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक उपकरण की उचित व्यवस्था, कर्मचारी रिकॉर्ड, कार्यों के प्रति सजग रहने, स्वास्थ्य केंद्र में बिजली, पानी और शौचालय की उचित व्यवस्था रखने के बारे में बताया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. पिंकी जांगडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप स्वास्थ्य केंद्र बुचोली, उप स्वास्थ्य केंद्र देवास एवं पीएचसी मालड़ा बास में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे।
बैठक में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीत शर्मा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य अगले कुछ दिन में स्वास्थ्य केंद्रों में चलने वाले विशेष अभियान के बारे में जानकारी देना था। उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारी अपने काम को जिम्मेदी से करें।
स्वास्थ्य कर्मचारी अपने संस्थान को साफ सुंदर बनाएं रखें। पीएचसी प्रभारी डॉ. पिंकी जांगड़ा ने बताया कि आप अपने स्वास्थ्य केंद्रों आवश्यक दवाइयों की मांग तय समय पर भेजें। इसके अलावा जो भी समान की आवश्यकता है उसकी मांग शीघ्रता से भेजें जिससे समय रहते उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य सुपरवाइजर रणबीर सिंह, स्वास्थ्य सुपरवाइजर रोशनी, नर्सिंग अधिकारी रेणु, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, कर्मवीर चौहान, सतीश खैरवाल, शकुंतला, शर्मिला, प्रवीण, कमला, रेणु कुमारी, सोनू, राजेश, उदय, महिपाल, रवि सहित अनेक कर्मचारी मोजूद रहे।