फोटो नंबर-05डीजे संचालकों की बैठक लेते पुलिस अधिकारी। स्रोत-पुलिस
- फोटो : संवाद
नारनौल। पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूजा वशिष्ठ ने कहा कि जिस तरह से गन कल्चर के गानों का प्रचलन है, उससे युवा वर्ग भटक रहा है। इसका असर युवाओं पर पड़ता है। इन गानों को देखकर युवा हथियार लेकर उसे लहराते हुए की फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं, इससे समाज में बहुत गलत संदेश जाता है। समाज में आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के गाने समाज के युवा वर्ग को भटकाने का काम करते हैं। पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के गन कल्चर पर रोक लगाने के फैसले को समर्थन देते हुए एसपी ने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक करें और डीजे संचालकों को हिदायत दें कि डीजे पर अश्लील व गन कल्चर वाले गाने ना बजाएं। डीजे को बुकिंग पर ले जाते समय डीजे बजाते हुए ना लेकर जाएं, अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच कर ही डीजे बजाएं।