फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संसाधनों का अंधाधुंध दोहन न करें : अशोक यादव

Tue, 10 Dec 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारोली में जल व स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल जागरूकता कार्यक्रम खंड संसाधन संयोजक अशोक यादव ने जल जीवन मिशन, जल संरक्षण, व्यवहार परिवर्तन संप्रेषण, दूषित जल से होने वाली बीमारियां जैसे डायरिया, त्वचा का संक्रमण, पेयजल की गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमें जल संसाधनों का अंधाधुंध दोहन नहीं करना चाहिए। यह कार्यक्रम जन भागीदारी से ही सफल हो सकता है। खंड संसाधन संयोजक ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों जैसे जल संसाधनों, पेड़-पौधों व पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय की कक्षा आठवीं, नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार, शिक्षकगण देवेन्द्र, पूनम, मनीषा, निर्मला आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें