कनीना। विश्व मच्छर दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एसएमओ डॉ. प्रभा ने कहा कि सावधानी और जागरूकता से डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें, टंकियों को ढककर रखें तथा कूलर की नियमित सफाई करें। स्वास्थ्य टीम ने मच्छरों के प्रजनन स्थल खत्म करने के उपाय बताए। डॉ. प्रभा ने कहा कि बुखार या बीमारी के लक्षण होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। कार्यक्रम में डॉ. आशीष सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद