फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी में अचानक पहुंचे डीएमसी, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सब्जी मंडी में शुक्रवार को अतिक्रमण और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएमसी रणबीर सिंह अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। डीएमसी की गाड़ी देखते ही दुकानदारों ने सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ व्यापारियों और डीएमसी के बीच बहस भी हुई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि पूरे बाजार में अतिक्रमण है और महावीर चौक से आजाद चौक तक हालात ऐसे हैं कि दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है। इस पर डीएमसी ने स्पष्ट कहा कि पूरे बाजार से अतिक्रमण हटाया जाएगा और सभी व्यापारी नियमों का पालन करें, अन्यथा चालान की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने सभी दुकानदारों को डस्टबिन रखने और कूड़ा उसी में डालने के निर्देश दिए। डीएमसी ने साथ आए सफाई निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को अतिक्रमण और स्वच्छता की नियमित जांच करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद डीएमसी अंडरपास पहुंचे जहां अक्सर पानी जमा होने की समस्या रहती है। फिलहाल वहां पानी जमा नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अंडरपास में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण और गंदगी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें