फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीएमसी ने टीम के साथ देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
फोटो  नंबर-26सुबह के समय अलीजान की बावड़ी का निरीक्षण करते डीएमसी व उनके साथ अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद ने सक्रियता बढ़ा दी है। नए डीएमसी अनिल कुमार यादव के कार्यभार संभालते ही नगर परिषद की टीम रोजाना सुबह शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। अधिकारियों की इस सक्रियता का असर बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। चेतावनी के बाद महावीर मार्ग से आजाद चौक तक कई स्थानों पर अतिक्रमण में कमी आई है।
बुधवार सुबह डीएमसी अनिल कुमार यादव ने कार्यकारी अधिकारी जोगेंद्र सिंह कालीरामण और जेई विकास शर्मा के साथ शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छोटा और बड़ा तालाब के आसपास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद अलीजान की बावड़ी पहुंचकर वहां चल रहे कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने छलक नाले के किनारे हुए अतिक्रमण के साथ-साथ नाले के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों को दी गई मोहलत का आज अंतिम दिन
बाजारों में अतिक्रमण को लेकर डीएमसी ने मंगलवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर रास्तों पर कब्जा न करें। इसके लिए दो दिन का समय दिया गया था। बुधवार को डीएमसी खुद बाजारों में पहुंचे और व्यापारियों को निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें