फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीएलएसए सचिव नीलम कुमारी ने किया बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव-सह-मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने सोमवार को जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लेना था। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से जोरासी गांव में बने बांध का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार है। सीजेएम ने बताया कि यदि बाढ़ की कोई भी स्थिति उत्पन्न होती है, तो नागरिक तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर फोन कर इसकी सूचना दे सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस नंबर पर संपर्क करके किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता भी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनता के प्रति प्रतिबद्ध है। डीएलएसए का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान कोई भी नागरिक कानूनी सहायता से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें