फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों की मुस्कान से रोशन हुई दिवाली, समिति ने बांटी खुशियां

विज्ञापन
फोटो नंबर-18उपहार मिलने पर खुशी व्यक्त करते बच्चे। स्रोत:संस्था
विज्ञापन
नारनौल। दीपावली का त्योहार खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में रोशनी लाने का संदेश देता है। इसी भावना के साथ हुडा स्थित श्रीमती हस्ती देवी जन कल्याण समिति की ओर से संचालित शिक्षा केंद्र में बुधवार को दीपावली उत्सव मनाया गया। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों को मिठाइयां और ग्रीन पटाखे उपहार में दिए गए।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्षा डॉ. पवित्रा राव स्वयं केंद्र पहुंचीं और बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। शिक्षा ही ऐसा दीपक है, जो गरीबी और अज्ञानता के अंधेरे को दूर कर सकता है।
विज्ञापन

उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने डॉ. राव और समिति के सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें