फोटो संख्या:52- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में छात्रा दिव्या शर्मा को सम्मानित करते मह
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा दिव्या शर्मा ने इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में बीएससी छठे सेमेस्टर की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।
प्राचार्य व स्टाफ ने दिव्या को बधाई दी। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य महेंद्र सिंह ने कहा कि दिव्या का यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करना गर्व की बात है। इस प्रकार के परिणाम संस्थान को सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाते हैं। कॉलेज में समारोह आयोजित कर दिव्या शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाॅ. मक्खन सिंह, डॉ. महेश, कविता रानी, देवेंद्र कुमार, अरुण कुमार, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।