महेंद्रगढ़। गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर माता भूरा भवानी मंदिर कमेटी सिसोठ और मिशन जनसेवा समिति ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। सदस्यों ने मंदिर परिसर, मार्ग और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। पार्क में पौधों की कटाई-छंटाई के साथ उनमें पानी भी दिया गया। मिशन जनसेवा समिति के प्रधान मुकेश चौहान ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से मन प्रसन्न रहता है। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी प्रत्येक रविवार और अवकाश के दिन दो घंटे सफाई अभियान चलाती है। अभियान में परमजीत, महंत शक्तिनाथ, सुनील कुमार, राधेश्याम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद