फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गीन बेल्ट नहीं डंपिंग जोन बनकर रह गए हैं डिवाइडर

विज्ञापन
फोटो नंबर-11सिंघाना रोड़ पर डिवाइडर में फैली गंदगी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के रेवाड़ी रोड मोड़ावाला मंदिर से लेकर सिंघाना रोड तक वर्ष 2017 में क्षतिग्रस्त हुए डिवाइडरों का नगर परिषद द्वारा करीब 9 लाख रुपये की लागत से निर्माण करवाया गया था। इसके तहत शहर के हीरो होंडा चौक से रेवाड़ी रोड तक के टूटे डिवाइडरों को नए सिरे से बनाकर उनके बीच हरे पेड़ पौधे लगाकर ग्रीन बेल्ट विकसित की जानी थी। इसके साथ ही डिवाइडरों पर ग्रेनाइट पत्थर भी लगाया जाना था। नगर परिषद द्वारा हीरो होंडा चौक से रेवाड़ी रोड तक डिवाइडरों का निर्माण करवाया गया था, लेकिन नारनौल-झुंझुनूं सड़क मार्ग नेशनल हाईवे नंबर-11 में शामिल होने के बाद इसके रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित विभाग को सौंप दी गई। इस कारण डिवाइडरों के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई और इसका कार्य अधूरा रह गया। कार्य अधूरा रह जाने के कारण डिवाइडरों के बीचों-बीच टाइल तक नहीं लग पाई है। इससे इन दिनों डिवाइडर के बीच खाली पड़ी जगह लोगों के लिए कूड़ा स्थल बनकर रह गई। अब स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान डिवाडरों के बीच में खाली जगह पर हरियाली की जगह कूड़ा व दुकानदारों के लगे प्रचार बोर्ड भी सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे हैं। यही नहीं डिवाइडर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त भी हो रहे हैं। मगर विभाग इन बदहाल डिवाइडरों की सुध नहीं ले रहा है। योजना अनुसार डिवाइडरों को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाना था, लेकिन वर्तमान में डिवाइडरों पर धूल-मिट्टी जमी हुई है और यह जगह-जगह गंदगी से अटा पड़ा हैं। डिवाइडरों के बीच पौधे लगाने की मांग जनपरिवेदना समिति की बैठक में उठाई गई थी। उस समय नप के डीएमसी रहे महाबीर प्रसाद ने जल्द नए पौधे लेकर इनमें लगाने की बात कहीं थी। परंतु उनका तबादला हो जाने के कारण यह कार्य भी अधर में ही रह गया।
विज्ञापन

डिवाइडरों के बीच पौधे लगाकर तैयार की जानी थी ग्रीन बेल्ट
नगर परिषद द्वारा रेवाड़ी रोड से सिंघाना रोड पर नेताजी सुभाष पार्क तक डिवाइडरों को नए सिरे से बनाने के साथ-साथ इसके बीचों-बीच हरे पेड़-पौधे लगाकर ग्रीन बेल्ट तैयारी की जाना थी। वहीं, डिवाइडरों के दोनों तरफ लोहे की जाली व बीच में पौधे लगाए जाने थे, ताकि शहर में वाहनों द्वारा होने वाले वायु प्रदूषण को कम किया जा सके। इसके साथ-साथ डिवाइडरों पर फैंसी स्ट्रीट लाइट भी लगानी थी। मगर परिषद की योजना अधर में लटक गई।

वर्जन



शहर के रेवाड़ी रोड से सिंघाना रोड तक बने डिवाइडरों को कई बार ठीक करवाया जा चुका है। अब योजना बनाकर इन डिवाइडरों का फिर निर्माण करवाकर इसके बीचों-बीच ग्रीन बेल्ट भी तैयार की जाएगी और जो लोग इसमें गंदगी डाल रहे उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें