जिले में वीरवार को 560 नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 17525 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण से 6 लोगों की मौत हुई है। वीरवार को 548 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 12499 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को कोरोना संक्रमण के 560 नए मामले आये है। संक्रमण के कारण 6 लोगों की मौत हुई है। जिसमें बवानियां, नांगल काठा, चिंडालिया, नई मंडी, कुंजपुरा व बुचोली के एक- एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 92 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 4928 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 13 मई तक 174703 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 96811 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 225398 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2939 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। मृतकों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। वीरवार को महेंद्रगढ़ खंड के गांव बुचौली में सबसे ज्यादा 34 नए संक्रमण के मामले आए है।
इन गांवों में आए सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले
बुचोली-34 , खुडाना-15, कलवाड़ी-12, नांगल सिरोही-12, नंगली-11, बेवल-8, भोजावास-8, गांवड़ी जाट-8, मंडलाना-8, सतनाली-8, देवास-7, मेघनवास-7, पाली-7, ककराला-6, नायन-6
नांगल काठा-6, बसई -5, बवाना-5, धनौंदा - 5, महेंद्रगढ़ - 5, मोहल्ला चौक महेंद्रगढ़ -5, पालड़ी - 5, पाथेड़ा - 5, आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़ -4, बनिहाड़ी - 4, बाछोद - 4, नारनौल हुडा सेक्टर - 4, खैराना - 4, नांगल चौधरी - 4, रिवासा - 4, सेहलंग - 4 संक्रमित मिले हैं