फोटो नंबर- 28गांव सिसोठ स्थित खेल नर्सरी में योगा का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 28 सितंबर को जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के खाते में क्रमश: 1 हजार, 700 व 500 रुपये की राशि भी जमा की जाएगी।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। गांव सिसोठ स्थित योग खेल नर्सरी के आठ खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। योग प्रशिक्षक निलेश मुदगल ने बताया कि मौजूदा सत्र में योग खेल नर्सरी शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने का प्रयास रहता है।
उन्होंने बताया कि गत 21 जून को भी खेल नर्सरी के दो खिलाड़ी जयवंत व पलक ने पानीपत में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने बताया कि उम्मीद है खिलाड़ी जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई करेंगे।
-
योग प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित हूं और नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रही हूं। मुकाबले के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा।
-रितिका, योग
-
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से प्राप्त अनुभव जिला स्तर पर सहायक सिद्ध होंगे। उम्मीद है बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहूंगा।
-जयवंत