फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 13 एकड़ में बनेगा जिलास्तरीय खेल स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के गांव बड़कोदा और बडगांव की भूमि पर 13 एकड़ में जिलास्तरीय खेल स्टेडियम को मंजूरी मिल गई है। यह परियोजना क्षेत्र के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। गांव की पंचायतों और सरपंचों ने विधायक ओमप्रकाश यादव के प्रति आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

इस आधुनिक स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक व मल्टीपरपज इंडोर हॉल का निर्माण किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र में खेल भावना को नई दिशा मिलेगी।

यह मंजूरी विधायक यादव के लगातार प्रयासों का परिणाम है जिन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


यह स्टेडियम आगामी समय में जिले में खेलों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। क्षेत्र के अनेकों युवाओं ने विधायक से उनके आवास पर मिलकर उन्हें इस उपलब्धि के लिए गुलदस्ता भेंटकर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें