फोटो नंबर-04कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ अतिथि। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में गणित विभाग की ओर से जिलास्तरीय मैथेमेटिक्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय नारनौल के मनीष वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया तो वहीं अटेली राजकीय महाविद्यालय से मनीष कुमार ने द्वितीय और संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. रतन लाल गोदारा ( वाइस चांसलर वर्धमान महावीर कोटा ओपन यूनिवर्सिटी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पवन कुमार शर्मा (प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय दादरी) मौजूद रहे। जिला स्तरीय मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में जिला भर के 10 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राजकीय महाविद्यालय नारनौल की प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि महाविद्यालय में समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है जो कि विद्यार्थियों के मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन, सीनियर प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव और डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
डॉ. भावना गर्ग ने स्टेज संचालन किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन कुमार शर्मा ने विजेताओं की घोषणा की। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ. रतन लाल गोदारा ने विजेता प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन यादव ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम में गणित विभाग के डॉ. मनोज लांबा, डॉ. गोविंद, डॉ. रीना, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. भावना सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।