फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ढोसी हिल्स की तलहटी में मनाया जिला स्तरीय वन महोत्सव

Mon, 04 Aug 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5जिला स्तरीय वन महोत्सव में मौजूद पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव तथा मह - फोटो : - ट्रेन से गिरकर घायल सिपाही को एंबुलेंस से लेकर जाती पुलिस। स्रोत: रेलवे कर्मी
विज्ञापन
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने रविवार को कुलताजपुर गांव की ढोसी हिल्स की तलहटी में स्थित च्यवन वाटिका हर्बल पार्क ढोसी में पौधरोपण किया। इसके बाद जिलास्तरीय वन महोत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर महेंद्रगढ़ की एसडीएम कनिका गोयल भी मौजूद थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने वन संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वन मित्र योजना जैसी महत्वपूर्ण पहल की है। इसका उद्देश्य गैर-वन भूमि पर पौधरोपण गतिविधियों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
कंवर सिंह यादव ने कहा कि महर्षि च्यवन की धरा को कार्यक्रम के लिए चुना जाना गौरव की बात है। उप वन संरक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में इस वर्ष 7.40 लाख पौधे वितरित करने व लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि च्यवन वाटिका हर्बल पार्क में च्यवन प्राश में प्रयोग होने वाली सभी प्रकार की जड़ी बूटियों को लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, क्षेत्रीय वन संरक्षक रजनीश कुमार तथा कुलताजपुर के सरपंच विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें