नारनौल। जिला स्तरीय बाल दिवस एवं पारितोषिक वितरण समारोह अब 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। पहले यह समारोह 14 नवंबर को बाल भवन में आयोजित होना था। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् चंडीगढ़ के निर्देशों पर तिथि में परिवर्तन किया गया है। समारोह में कई प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद