फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धूमधाम से मनाया जिला स्तरीय बाल दिवस

Sat, 15 Nov 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 11 लोगों को संबो​धित करते हुए डीसी। डीपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। जिला स्तरीय बाल दिवस एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन शुक्रवार को सुबह 11 बजे बाल भवन में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त कप्तान मनोज कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी ने जवाहर लाल नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की ओर से हरियाणावी बच्चों के नाम भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया। बाल दिवस व पुरस्कार वितरण समारोह में 542 विजेता बच्चों ने भाग लिया। यहां जिला बाल कल्याण परिषद की वित्तीय स्थिति मजबूत करने में सहायता करने वाले सभी काॅलेजों के प्राचार्यों व जिला व मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। सभी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें