फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला जूनियर एथलेटिक्स चयन ट्रायल 23 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली। जिला महेंद्रगढ़ एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से 23 सितंबर को अटेली में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल के मुकाबले राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में सुबह 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 3 व 4 अक्टूबर को करनाल में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रायल में अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 व अंडर-14 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं होंगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मूल जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो व अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें