फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मनोहर बजट में जिले को मिली स्पीड क्लाइंबिंग की सुविधा

Fri, 23 Feb 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अब जिले के युवा भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बजट में नारनौल में स्पीड क्लाइंबिंग सुविधाओं का निर्माण करने की घोषणा की है। स्पीड क्लाइंबिंग खेल को पेरिस ओलंपिक-2024 में शामिल किया गया है। ऐसे में स्पीड क्लाइंबिंग की सुविधा मिलने से जिले के युवाओं को भी ओलंपिक-2024 में जाने के लिए अपार संभावना बन रही हैं। बजट में नारनौल के अलावा करनाल, भिवानी, हिसार, फरीदाबाद और पंचकूला में स्पीड क्लाइंबिंग सुविधा देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

जिले में खेल सुविधाओं का अभाव है। यहां न तो राज्यस्तरीय खेल स्टेडियम है और न ही कोचों की प्रर्याप्त संख्या। जिसकी वजह से जिले के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं पहुंच पा रहे थे, लेकिन अब ओलंपिक-2024 को लेकर प्रदेश सरकार ने स्पीड क्लाइंबिंग के लिए नारनौल का चयन किया है।

क्या है स्पीड क्लाइंबिंग
स्पीड क्लाइंबिंग एक रेस है। इसमें एथलीट समय के खिलाफ वन-ऑन-वन के एलिमिनेशन राउंड में रेस लगाते हैं। ये उनकी सटीकता और तेजी को दर्शाता है। इसमें चढ़ाई की दीवार 15 मीटर ऊंची और पांच डिग्री झुकाव वाली होती है। ऐसे में यहां के युवा भी खेल में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
विज्ञापन


जिले को स्पीड क्लाइंबिंग की सौगात मिलना खुशी की बात है। अब यहां के युवा भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। जिले में सुविधा मिलने से युवाओं को अन्य जिलों में भी नहीं जाना पड़ेगा। वहीं ओलंपिक में जाने का अवसर भी यहां के युवाओं को मिल सकेगा। -मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें