निजामपुर। निजामपुर क्षेत्र का एक युवक खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए घर से गया पर लौटकर नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी।
शिकायत में निजामपुर निवासी गणेश ने बताया कि उनका भतीजा सोनू शर्मा 20 फरवरी को सुबह 6 बजे घर से खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए गया था। वह जाते समय कहकर गया था कि शाम तक लौट आएगा। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह बंद मिला। युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद