फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला पार्षद ने कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

Tue, 09 Jul 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नावां में जिला पार्षद योगी वचानाईनाथ ने मंगलवार को निरीक्षण किया। योगी वचानाईनाथ ने कहा कि सतनाली क्षेत्र में विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय में चल रहे पेयजल टैंक निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। जिला परिषद के तहत गांव नावां के दोनों विद्यालयों में पेयजल की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों के साथ पौध रोपण भी किया। विद्यालय प्रभारी बाबूलाल ने पार्षद के समक्ष स्टॉफ की कमी को पूरा कराने, स्टेज पर टीनशेड व चौक में टाइल्स लगाने की मांग की। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द विद्यालय में कार्य को पूरा करवा दिया जायेगा। इस दौरान सुखबीर गुर्जर, ताराचंद शर्मा, ओमप्रकाश डागर सहित विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें