जिला बार एसोसिएशन नारनौल का वार्षिक चुनाव इस बार 17 दिसंबर को होगा। चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन के प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव, लाइब्रेरियन, ऑडिटर पद के चुनाव होंगे। बार एसोसिएशन में 671 मतदाता हैं।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 3 दिसंबर से नामांकन के साथ चुनाव के प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 7 दिसंबर को दो बजे तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इस बार प्रेसक्राइब्ड फार्म पर ही नामांकन दाखिल किए जाएंगे। प्रेसक्राइब्ड फार्म आरओ के पास उपलब्ध होंगे। 7 दिसंबर को शाम चार बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 9 दिसंबर को 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन फार्म वापस ले सकेंगे। जिसके बाद जिन पद पर एक उम्मीदवार बचेगा, उन्हें निर्वाचित घोषित किया जाएगा। बाकी बचे सभी पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची लगा दी जाएगी। 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।