फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अंध विद्यालय का किया दौरा

Wed, 24 Dec 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5बच्चों से बातचीत करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा साथ में सीजेएम नीलम कुमारी।स
विज्ञापन
नारनौल। दिव्यांग बच्चे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें सहानुभूति की नहीं बल्कि समान अवसरों और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। यह बात जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा ने मंगलवार को खरखड़ी मोहल्ला स्थित अंध विद्यालय के दौरा के दौरान छात्राओं से बातचीत करते हुए कही। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है। अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वे बेझिझक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर छात्राओं को खाद्य सामग्री भी वितरित की। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें