फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिव्यांगजन को सहायक उपकरण व बैटरी चालित साइकिल वितरण की

Fri, 05 Jan 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान अंध विद्यालय की छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित करतीं डीसी मोनिका गुप्ता।
विज्ञापन
नारनौल। जब कहते हैं ना जब किसी चीज को हम दिल से चाहते हैं तो पूरी कायनात हमें उससे मिलाने की कोशिश में जुट जाती है। आज इसी का नतीजा है कि मेरे साथ स्टेज पर उपस्थित लोगों की मेहनत से यह संभव हो पाया है। यह बात डीसी मोनिका गुप्ता ने जिला रेडक्राॅस समिति की ओर से सभागार में आयोजित दिव्यांगजन निशुल्क सहायक उपकरण व बैटरी चालित तिपहिया साइकिल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन


अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर योजना के तहत दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इच्छा के अनुरूप एपीसीपीएल व आईजीएसटीपीपी कंपनी के सहयोग से दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम नगराधीश डाॅ. मंगल सेन, एलिम्को सामाजिक न्याय मंत्रालय भारत सरकार से उप प्रबंधक मृणाल कुमार व नोडल अधिकारी एसके रथ ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर एपीसीपीएल से मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी श्रीनिवास राव, अतिरिक्त महाप्रबंधक श्रीलता, एलिम्को से योगेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, राकेश वशिष्ठ, डॉ. एस यादव के अलावा रेडक्रॉस समिति कार्यालय से डाॅ. एसपी सिंह, पवित्रा व रेखा मौजूद रहे।
विज्ञापन


378 दिव्यांगजनों को किए सहायक उपकरण वितरित
जिला रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि एपीसीपीएल की सीएसआर योजना के तहत आज 71 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 36 को ट्राई साइकिल, 46 को व्हील चेयर, 32 को छड़ी, 120 को बैसाखी, 34 को कान की मशीन, 4 को रोलेटर, 7 को सुगम्य केन, 8 को स्मार्टफोन व 20 को कैलिपर वितरित किए गए।
10 को महिला कॉलेज महेंद्रगढ़ में होगा वितरण समारोह
रेडक्रॉस सचिव आगामी 10 जनवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में दिव्यांगजन सहायक उपकरण व बैटरी चालित तिपहिया साइकिल वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें 250 दिव्यांगजनों को लगभग 60 लाख रुपये के उपकरण वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें