फोटो 19मोहम्मदपुर में पशुपालकों को जानकारी देते पशु चिकित्सक।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। राजकीय पशु औषधालय मोहम्मदपुर में पशुचिकित्सक डॉ. विनेश यादव के नेतृत्व में किसान गोष्ठी एवं पशु स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। 100 पशुओं के लिए कृमिनाशक सहित अन्य बीमारियों की दवाएं दी गई। डॉ. यादव ने किसानों को विभागीय योजनाओं, पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना, टीकाकरण कार्यक्रमों तथा पशु रोगों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। संवाद