फोटो संख्या:52- महाराजा अजमीढ़ की जयंती को लेकर निमंत्रण देते स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी --स
महेंद्रगढ़। 5 अक्टूबर को महाराजा अजमीढ़ जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती की अध्यक्षता विनय वर्मा विधायक शोहरत गढ़ उत्तर प्रदेश करेंगे।
शुक्रवार को स्वर्णकार संघ महेंद्रगढ़ के सदस्यों ने गांव श्यामपुरा, माधोगढ़, सतनाली, जवाहरनगर, दूलोठ, सुहासड़ा ने हर स्वर्णकार बंधु से मिलकर जयंती का निमंत्रण दिया। इस मौके पर स्वर्णकार समाज के प्रधान लक्खीराम सोनी, उपप्रधान कैलाश चंद बवानिया, कैलाश चंद सचिव, पूरणमल वर्मा, सुनील सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद