फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मतदाताओं की आपत्तियों का निस्तारण समय से करें

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम उदय सिंह ने विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नए मतदाता पंजीकरण, नाम हटाने और संशोधन से संबंधित दावों व आपत्तियों की फाइलों का अवलोकन कर नोटिस वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली। एसडीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोई भी दावा या आपत्ति बिना कारण लंबित न रहे तथा सभी मामलों का निष्पक्षता और नियमानुसार समय-सीमा में निस्तारण किया जाए। उन्होंने बीएलओ व सुपरवाइजरों को भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने और निर्वाचन संबंधी नोटिस समय पर वितरित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें