फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद भी चोरों का पता न लगने से नाराज व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
अटेली के व्यापारी चोरी के सामान की बरामदी को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन कर थाना प्रभारी से मिलने - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर अटेली पुराना बस स्टेंड स्थित एक दुकान से चार दिन पहले दुकान का शटर तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चुराने वाले चोरों का कोई सुराग न मिलने से नाराज व्यापारियों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना पहुंच कर थाना प्रभारी से चोरी का पता लगाने की मांग की। विरोध स्वरूप दोपहर तक बाजार की दुकानें बंद रही। थाना प्रभारी के चोरी की गुत्थी जल्द सुझाने के आश्वासन के बाद दोपहर बाद दुकानें खोली गई।
विज्ञापन

सलूणी निवासी अजीत सिंह की अटेली पुराने बस स्टेंड पर सबमर्सिबल मोटर वायर की दुकान है। चार दिन पहले चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर दुकान में रखी दस सबमर्सिबल मोटर, 550 किलो नए कापर के तार व 80 किलो पुराने तार चुरा ले गए थे। चार दिन तक चोरी का पता न लगाने से व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी है। रविवार को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करके एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए पुलिस थाने पहुंचे। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह से मिलकर चोरों का पता लगाने की मांग की।
नए थाना प्रभारी का चार्ज संभाला राजेंद्र ने व्यापारियों को जल्द ही चोरी की गुत्थी सुलझाने का आश्वासन दिया तथा साथ ही व्यापारियों को सलाह दी कि मिलकर एक चौकीदार लगाये, ताकि चोरियों पर अंकुश लगाने में पुलिस को भी मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि चौकी में पुलिस कर्मचारियों की कमी है। हालांकि पुलिस दिन रात गश्त कर रही है, लेकिन चौकीदार नियुक्त होने के बाद उनको सहयोग मिल सकेगा। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने दोपहर बाद अपनी दुकानें खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें