फोटो 09 बैठक को संबोधित करती नप चेयरपर्सन। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। मोहल्ला पुरानी सराय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्ति केंद्र में भाजपा की टिफिन बैठक हुई। इसमें मुख्य वक्ता चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जिला आब्जर्वर सपना गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे व शक्ति केंद्र प्रमुख सतीश वाल्मीकि विशेष मौजूद रहे। कमलेश सैनी ने संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। सभी कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक अपने-अपने बूथ को सबसे मजबूत केंद्र बनाने का संकल्प लें।