नारनौल। टाइगर क्लब की सोमवार को हुई बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता प्रधान राकेश यादव, मुख्य संरक्षक डॉ. शिव कुमार यादव व संरक्षक संजय सैनी ने की। प्रधान राकेश यादव ने बताया कि 22 वें दुर्गा पूजा महोत्सव के मुख्य यजमान पवन यादव होेंगे। 3 सितंबर को पुरानी कचहरी स्थित महोत्सव स्थल पर यजमान सुखविंदर सिंह यादव भूमि पूजन करेेंगे। इस अवसर पर राजेश लखेरा व मनीष सैनी उपस्थित रहे।