फोटो संख्या70- आर्दश रामलीला कमेटी के मंच पर बैठक करते कमेटी के सदस्य--स्रोत --स्वयं
महेंद्रगढ़। श्री आदर्श रामलीला कमेटी में वीरवार देर शाम बैठक आयोजित की गई। बैठक में 30 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला मंचन के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया की इस वर्ष भगवान श्रीराम की मानवीय लीलाओं का मंचन 30 सितंबर से आरंभ किया जाएगा, जिसमें भव्य रूप के साथ किया जाएगा। इसके अलावा कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से जुगल किशोर राजस्थानी को खजांची व अशोक चौधरी को सह खजांची का पद सौंपा गया। इस मौके पर संरक्षक हरिसिंह यादव, ऑडिटर लक्ष्मीनारायण सैनी, गोविंदराम सैनी, सुरेश गोस्वामी, हरिशंकर कौशिक, भगवान सिंह सैनी, प्रकाश सैनी, मोई गुर्जर, जोगेंद्र सेठ, रोहित, केशव आदि मौजूद रहे।