नारनौल के बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में सेवा पखवाड़े पर व्याख्यान आयोजित हुआ। व्याख्यान में विद्यार्थियों को परीक्षा में ईमानदारी और आदर्श आचरण का महत्व बताया गया। प्राचार्य ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान सुमित कुमार ने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि परीक्षा में अनुशासन, समय पर उपस्थित रहना, उत्तर पुस्तिकाओं को सही ढंग से भरना, परीक्षा हॉल में आदर्श आचरण बनाए रखना और अनुचित साधनों से बचना कितनी अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि परीक्षा केवल अंकों की प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि ईमानदारी, आत्मविश्वास और ज्ञान के सही मूल्यांकन की प्रक्रिया है।