फोटो संख्या:56- लंदन में मेडल व तिरंगे के साथ राजबीर गुर्जर--स्रोत- परिजन
कनीना। उपमंडल के गांव बाघोत निवासी दिव्यांग तैराक राजबीर गुर्जर ने लंदन में आयोजित प्रतियोगिता में इंग्लिश चैनल पार किया। उसने दूसरा स्थान पाया।
पिता जागे राम गुर्जर ने बताया कि राजबीर गुर्जर शुरुआत से ही तैराकी में भविष्य बनाना चाहता था। फेडरेशन ने उसको लंदन में आयोजित इंग्लिश चैनल प्रतियोगिता में शामिल करके हौसला बढ़ाया है। राजबीर गुर्जर ने फोन पर बताया कि 16 जून को लंदन में आयोजित इंग्लिश चैनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
दुनिया की कुछ सबसे कठिन जलीय परिस्थितियों को पार करते हुए 13 घंटे और 37 मिनट में 42 किलोमीटर तैराकी पूरी की है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न बैच बनाए हुए हैं। एक बैच में 6 देश के तैराक हिस्सा लेते हैं। जो भी टारगेट को पूरा कर लेता है उसको इंटरनेशनल तैराक प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। डोवर, यूके में गहन ठंडे पानी इंग्लिश चैनल का पानी का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यह मार्ग डोवर (यूके) से (फ्रांस) तक हालांकि सीधी रेखा में केवल 34 किलोमीटर की दूरी है। लेकिन अक्सर ज्वार और अप्रत्याशित धाराओं के कारण 45 किलोमीटर से अधिक हो जाती है। राजबीर गुर्जर ने स्विमिंग, तीरंदाजी, इंटरनेशनल प्लेस, नेशनल में 35 मेडल हासिल किए है।