फोटो नंबर-01दिव्यांग बच्चों द्वारा दीपावली को लेकर तैयार किया गया सामान। संवाद
नारनौल। शहर के हुडा सेक्टर एक में स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांगजन व पुनर्वास केंद्र के दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई दिवाली सामग्री का स्टॉल लगाया गया। यह रोटरी क्लब नारनौल सिटी के सहयोग से महावीर चौक पर आयोजित किया गया। इसमें दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित सामग्रियों की बिक्री की जा रही है, जिनमें दीये, मोमबत्तियां और दिवाली पर घर सजाने की सामग्री आदि शामिल हैं।
संस्था के चेयरमैन मुकेश गुप्ता, प्राचार्य डॉ. आरएन यादव और संस्था के सभी सदस्यों का यह प्रयास दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाना है। इन बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना इस कार्यक्रम का ध्येय है। दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई सामग्रियों को खरीदकर लोग उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं।