फोटो नंबर-02जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालते ग्रामीण। स्रोत-संस्था
नारनौल। ग्राम पंचायत जैलाफ में बुधवार को जल चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अटल भूजल टीम ने पेयजल व्यवस्था प्रबंधन व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम जल एवं सीवर समिति के प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन भी किया। खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने बताया गया कि जल प्रबंधन व स्वच्छता को अपनाते हुए जल जीवन मिशन को सफल बनाने में समिति की अहम भूमिका है। इसलिए समिति को अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होते हुए कार्य करने की जरूरत है। सार्वजनिक स्थानों व जलस्रोतों के पास गंदगी नहीं डालनी चाहिए।