फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नाले में जमा गंदगी, सड़कों पर बह रहा दूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सफाई नहीं होने के कारण शहर के मोहल्ला मियां की सराय के नाला में गंदगी जमा गई है। वहीं गंदा पानी सड़क पर भर गया है जिससे आवागमन करने वाले लोगों और स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले का निमार्ण काफी वर्षों पहले किया था लेकिन मरम्मत नहीं होने के कारण नया कुआं मोड़ के पास से दूषित पानी की उचित निकासी नहीं हो पाती।
वहीं नियमित सफाई नहीं होने के कारण कई प्रकार की गंदगी नाले में जमा रहती है। लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि हल्की बारिश होने पर ही सड़क पर तीन-तीन फुट तक पानी जमा हो जाता है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि सड़क पर पानी जमा रहने के कारण अनेक दुपहिया वाहन चालकों को गिरने से चोटें भी आई है।
नाले से दूषित पानी का उचित निकास नहीं होने के कारण स्टेडियम में भी जमा हो जाता है। इससे तीरंदाजी व अन्य खेल का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों व सुबह शाम सैर-सपाटा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वर्जन :
नाले की मरम्मत के लिए निरीक्षण किया जाएगा। वहीं नाले की सफाई का कार्य जल्द करवाया जाएगा ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -सत्येंद्र सिंह, एसआई, नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें