फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने 134ए के तहत दाखिले की तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने शिक्षा अधिनियम 134ए के तहत मेरिट के आधार पर सफल विद्यार्थियों के लिए दाखिले की अंतिम तिथि को 24 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। उक्त आदेश की प्रति निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजी है। जिसमें 134ए के तहत 16 दिसंबर को दाखिले के लिए ऑनलाइन स्कूल अलाटमेंट किए गए थे। जिसमें मेरिट के आधार पर सफल विद्यार्थियों के दाखिले हेतु 24 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। उक्त अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए निदेशालय ने 31 दिसंबर कर दिया है। इसके अतिरिक्त शिक्षा अधिकारियों को उनके जिले में सभी सफल विद्यार्थियों के परिवार पहचान पत्र संख्या का विवरण निदेशालय को भेजने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षा अधिनियम 134ए के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिला दिया जाता है। इस अधिनियम के तहत निजी स्कूलों की कुल सीटों का कुछ प्रतिशत हिस्सा ऐसे बच्चों के लिए आरक्षित करना होता है। जिन पर इन बच्चों को निशुल्क दाखिला देकर शिक्षित किया जाता है। इस वर्ष जिले में 1113 बच्चों ने उक्त परीक्षा दी थी। जिनमें सभी बच्चों ने मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण कर दाखिले के लिए क्वालीफाई किया। उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 16 दिसंबर को ऑनलाइन स्कूल अलाटमेंट किए गए थे। जिसमें मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला लेना है, लेकिन कुछ स्कूल इन विद्यार्थियों को दाखिला देने में आनाकानी कर रहे है। जिस पर बच्चों के अभिभावकों ने वीरवार को खंड शिक्षा अधिकारी व शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें