फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश

विज्ञापन
फोटो 3लघु सचिवालय में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक लेते अतिरिक्त उपायुक्त तर
विज्ञापन
नारनौल। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने की। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है लेकिन समय पर टीकाकरण से इसे प्रभावी रूप से रोका जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की हर पात्र किशोरी तक इस टीके की पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि अभियान सफल हो सके।
उन्होंने जानकारी दी कि यह अभियान विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है। इसके तहत ‘गार्डासिल 4’ टीका लगाया जा रहा है, जिसे पूरी तरह सुरक्षित और भारत सरकार द्वारा अनुमोदित बताया गया है।
विज्ञापन

यह टीकाकरण सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर निशुल्क किया जा रहा है। बैठक में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीडीपीओ प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें