फोटो संख्या:85- सतनाली- महेंद्रगढ़ रोड पर झुका दिशा सूचक बोर्ड--संवाद
सतनाली। हाल ही में आई तेज आंधी के कारण सतनाली-महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर लगा दिशा सूचक बोर्ड बुरी तरह झुक गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है।
ग्रामीण विकास सोनी, रवि, टींकू, रमेश, बलराज ने बताया कि तेज आंधी के चलते सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की ओर से पोल पर लगाया गया सूचना बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। बोर्ड अब एक तरफ झुक चुका है और उसका लोहे का ढांचा भी जर्जर है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई अनिल कुमार ने बताया कि सतनाली-महेंद्रगढ़ रोड पर पोल पर लटके सूचना बोर्ड की सूचना मिली है। इसे बुधवार तक कर्मचारियों को भेजकर हटवा दिया जाएगा। इसके अलावा जहां-जहां भी ऐसी समस्या है। इसे दूर करवा दिया जाएगा। इसके बाद नए बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि आमजन को कोई परेशान न हो।