फोटो 38नीरपुर गांव में शोक व्यक्त करने पहुंचे दिग्विजय चौटाला।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। नेशनल हाईवे 152डी पर बुधवार रात कैंटर व कार की भिड़ंत में कार में सवार तीन दोस्तों की जलने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद रविवार को शोक जताने जजपा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला उनके गांव नीरपुर पहुंचे और एक के बाद एक करके तीनों मृतकों के परिजनों से मिल शोक व्यक्त किया।
इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि तीनों परिवार के साथ उनकी संवेदनाएं है। असमय हुए इस हादसे से जहां परिवार को गहरा दर्द है, वहीं हादसे से उनके परिचित भी दुखी है। जो भगवान ने लिखा है, वह होना तय है, यह सत्य बात है। उसके बहाने अलग-अलग हो सकते हैं।
सुना है जिस कैंटर ने कार को टक्कर मारी, वह पशु आहार की आड़ में अवैध शराब लेकर जा रहा था। इस मामले में पुलिस प्रशासन को कड़ा एक्शन लेना चाहिए। इस दुख की घड़ी में वह और पूरी जेजेपी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा, प्रदेश प्रधान महासचिव रणधीर सिंह चिका, जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव मौजूद रहे। बता दें कि बुधवार रात इस सड़क हादसे में गांव नीरपुर वासी एडवोकेट राजकुमार यदुवंशी, रविदत्त व प्रवीण की मौत हो गई थी।