फोटो 12 जिला बार एसोसिएशन नारनौल के नए बार रूम के लोकार्पण के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य।
नारनौल। शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन नारनौल के नए बार रूम का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण हुआ। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी और न्यायमूर्ति हर्ष बंगड़ ने ई-पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर 21 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को 50 वर्ष से अधिक की विधि सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी भवन समिति के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि थे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नरेश सिंह शेखावत और जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतू वाईके बहल भी उपस्थित थे। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतोख सिंह यादव ने न्यायमूर्तियों का स्वागत किया। उन्होंने चैंबर बनाने के लंबित आवेदन स्वीकार करने का अनुरोध किया।
ई-लोकार्पण समारोह के साथ एक विशेष सम्मान समारोह भी हुआ। इसमें नारनौल बार के 21 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इन अधिवक्ताओं ने 50 या अधिक वर्षों तक विधि व्यवसाय किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतू वाईके बहल और बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतोख सिंह यादव ने उन्हें लोई व स्मृति चिह्न भेंट किए।