फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कपूरी के बाबा मनसा दास मंदिर में किया योगाभ्यास

Tue, 04 Mar 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61 गांव कपूरी में योगा करते राजकीय महाविद्यालय कनीना के स्वयंसेवक--स्रोत- महाविद्या
विज्ञापन
कनीना। पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना की ओर से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन विद्यार्थियों ने गांव कपूरी के बाबा मनसा दास मंदिर में योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संदीप कुमार ककरालिया और डॉ. भारती ने बताया कि बाबा मनसा दास मंदिर में विशेष शिविर का पांचवां दिन था। विद्यार्थियों को प्राथमिक स्तर पर योगाभ्यास और प्राणायाम के महत्व के बारे में आचार्य योगाचार्य बलराज सिंह ने बताया कि योग के माध्यम से हम स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं और एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ है मस्तिष्क निवास करता है। उन्होंने सर्वांगासन, वज्रासन, मत्स्यासन, चक्रासन मयूरासन इत्यादि का अभ्यास विद्यार्थियों को कराया। कार्यक्रम में डॉ. यतेंद्र , डॉ. घनश्याम, डॉ. संदीप, डॉ. अजय, डॉ. नीलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें