फोटो- 16श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा सुनाते स्वामी श्री ब्रह्माश्रम। स्त्रोत- संस्था
नारनौल। अग्रवाल सभा में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को दंडी स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने विदुर मैत्रेय संवाद के दौरान विदुर और मैत्रेय के बीच ज्ञान और मोक्ष के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने ध्रुव की भक्ति और भगवान के प्रति उनकी समर्पण की कथा का सुंदर वर्णन करते हुए बताया कि अगर भगवान पर भरोसा कर सच्ची भक्ति की जाए तो भगवान स्वयं अपने भक्त की रक्षा करने के आते हैं। इसके बाद महाराज ने जड़भरत की कथा और उनकी गृहस्थ जीवन में भक्ति का वर्णन, अजामिल की कथा, प्रहलाद की कथा व वामन भगवान की कथा व उनकी महिमा का वर्णन किया।
कथा के दौरान सर्वप्रथम मुख्य यजमान अशोक कुमार गुप्ता व सुधा गुप्ता को परिवार सहित से पूजन करवाया। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामनाथ महाराज, गोपाल शरण गर्ग, पवन गुप्ता, राम भगत गर्ग, अशोक जैन, बद्री प्रसाद, विनोद गहरी, सत्यनारायण गुप्ता मौजूद रहे।