फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धौलेड़ा वॉलीबॉल खेल नर्सरी अलग पहचान बना रही

Sun, 28 Sep 2025 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 01 वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। स्वयं - फोटो : शहर के चौक क्षेत्र में भ्रमण करते आईजी अयोध्या व अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
नारनौल। गांव धौलेड़ा का राजीव गांधी खेल परिसर ग्रामीण खेल में एक नई पहचान बना रहा है। हाल ही में धौलेड़ा वॉलीबॉल खेल नर्सरी को प्रदेश का खेल विभाग खेल सम्मान पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर चुका है।
विज्ञापन

जो सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिले में ग्रामीण अंचल में धौलेड़ा वॉलीबॉल खेल नर्सरी अपनी अलग पहचान बना रही है। सेवा पर्व 2025 के तहत खेल विभाग द्वारा राज्य की 75 उत्कृष्ट खेल नर्सरियों को सम्मानित किया गया। डीडीएस एंड एफ धोलेड़ा वॉलीबॉल खेल नर्सरी को 24 सितंबर को उत्कृष्ट वॉलीबॉल नर्सरी अवाॅर्ड प्रदान किया गया।
पंचकूला में आयोजित समारोह में खेल विभाग के महानिदेशक संजय वर्मा और प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने जब धोलेड़ा वॉलीबॉल खेल नर्सरी को सम्मान पत्र दिया तो पूरा गांव गर्व से झूम उठा। 2019 में हरियाणा सरकार ने इसके जीर्णोद्धार पर 4.50 लाख रुपये खर्च कर इसमें नई जान फूंक दी। खेल विभाग ने यहां कोच की भी नियुक्ति की, जिससे बच्चों की ट्रेनिंग को नया आयाम मिला।
विज्ञापन

वॉलीबॉल खिलाड़ी चेतन ने बताया कि हरियाणा सरकार हमें डाइट मनी के रूप में 2 हजार रुपये प्रति महीना देती है। इस खेल ग्राउंड में हम यहां नियमित रूप से अच्छे माहौल और सुविधाओं के साथ अभ्यास करते हैं। खिलाड़ी आदित्य, हर्ष लांबा और अन्य का कहना है हरियाणा सरकार की योजना के तहत हमें खेल डाइट से खेल में रुचि, प्रदर्शन और हेल्थ में सुधार हुआ है।
इंसेट
वॉलीबॉल में तीन बच्चे भाग ले रहे
कोच अंकुश ने बताया की हाल ही में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में छह खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में तीन बच्चे भाग ले रहे हैं। इनमें अंडर 14 हर्षित, अंडर 17 हर्ष लांबा व अंडर 19 में अजय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें